बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र 89 वर्ष में निधन,फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर 

बॉलीवुड के महान अभिनेता और हिंदी सिनेमा के असली ही-मैन धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर 89 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूज एजेंसियों के अनुसार, धर्मेंद्र ने दोपहर करीब 1 बजे अपने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली

Nov 24, 2025 - 18:33
 0  20
बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र 89 वर्ष में निधन,फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी मुंबई    24-11-2025

बॉलीवुड के महान अभिनेता और हिंदी सिनेमा के असली ही-मैन धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर 89 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूज एजेंसियों के अनुसार, धर्मेंद्र ने दोपहर करीब 1 बजे अपने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। 

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले पवन हंस श्मशान भूमि में किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल, साथ ही अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े कलाकार श्मशान घाट पहुंच चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विले पार्ले श्मशान परिसर में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

1960 के दशक से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सफल सितारों में से एक थे। ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘चुपके चुपके’, ‘धर्म वीरा’ और ‘यादों की बारात’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई। 

उनकी सादगी, व्यक्तित्व और अभिनय क्षमता ने उन्हें हमेशा के लिए दर्शकों के दिलों में अमर कर दिया। धर्मेंद्र का जाना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान और उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow