भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का कार्यकर्ताओं ने बनाया जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का आज जन्मदिन है। इस मौके पर जिला सिरमौर समेत सोलन एवं शिमला से भी भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का जन्मदिन मनाने नाहन पहुंचे

Jan 12, 2025 - 19:29
 0  42
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का कार्यकर्ताओं ने बनाया जन्मदिन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      12-01-2025

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का आज जन्मदिन है। इस मौके पर जिला सिरमौर समेत सोलन एवं शिमला से भी भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का जन्मदिन मनाने नाहन पहुंचे है। 

नाहन स्थित जिला सिरमौर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय दीप कमल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देते हुए मिठाइयां बांटी । इस दौरान विशेष तौर पर पूर्व में विधायक रहे KL ठाकुर एवं परमजीत सिंह पम्मी भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ों पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के जन्म दिवस को लेकर झूमते नजर आए। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को फूल मालाओं से जहां स्वागत व सम्मानित किया गया तो वहीं उन्हें हनुमान का गदा देकर जिला सोलन के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow