भाजपा मंडल संगड़ाह की नई कार्यकारिणी का गठन, बलबीर ठाकुर अध्यक्ष नियुक्त 

भाजपा मंडल संगड़ाह की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने जानकारी दी कि इस नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई

Mar 2, 2025 - 16:52
 0  39
भाजपा मंडल संगड़ाह की नई कार्यकारिणी का गठन, बलबीर ठाकुर अध्यक्ष नियुक्त 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    02-03-2025

भाजपा मंडल संगड़ाह की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने जानकारी दी कि इस नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यकारिणी में सुनीता ठाकुर, राजेंद्र राणा, जगत शर्मा और अनिल कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, सुंदर शर्मा और सतीश ठाकुर को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के अनुमोदन के बाद गठित इस मंडल कार्यकारिणी में सुशील शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 इसके अलावा रणवीर सिंह, सरिता देवी, लेखराम, मलको देवी और चेत सिंह को मंडल सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है। बलवीर सिंह को मीडिया प्रभारी और रमेश राणा को मंडल प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि इंदिरा शर्मा को कार्यालय सचिव का दायित्व सौंपा गया है। 

डिजिटल और तकनीकी टीम में गोविंद चंद्र को आईटी संयोजक तथा धर्म सिंह को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। जयप्रकाश को सोशल मीडिया संयोजक और श्याम राणा को सोशल मीडिया सह-संयोजक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने कहा कि इस कार्यकारिणी के गठन में संगड़ाह मंडल के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow