भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़े चार मकान, घटना में गाय की जिंदा जलने से मौत

शिमला जिला के रोहड़ू क्षेत्र के समरकोट के सेरी गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां एक गांव में भयंकर आग लगी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यहां 4 लोगो के घर  आग की चपेट में आए है। जिसमे से 2 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए है। जबकि 2 घरों को आंशिक नुकसान

Nov 11, 2024 - 13:46
 0  80
भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़े चार मकान, घटना में गाय की जिंदा जलने से मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-11-2024

शिमला जिला के रोहड़ू क्षेत्र के समरकोट के सेरी गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां एक गांव में भयंकर आग लगी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यहां 4 लोगो के घर  आग की चपेट में आए है। जिसमे से 2 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए है। जबकि 2 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। 

सूचना के अनुसार घटना सोमवार सुबह 4:30 बजे के आसपास हुई है। जब रोहड़ू के सेरी गांव देखते ही देखते आग की भयंकर चिंगारियां  गांव में उठी। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। विभाग की टीम तुंरत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकल विभाग व ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है।

अन्यथा हादसा और भयंकर हो सकता था।. बताया जा रहा है कैलाश शिव सरण और मोहनलाल पुत्र सोहन लाल का घर जलकर राख हो गया है ।लोगो से विभाग को घटना की सूचना दे दी  गई है। अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग  लगने के कारणों पता नही लग पाया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow