मंडी में सरकार के तीन साल पूरा होने पर जश्न नहीं, विजन बताएंगे :  मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सरकार के तीन साल पूरा होने पर जश्न नहीं, विजन बताएंगे। वहीं सदन में  पंचायती राज चुनाव पर भाजपा का काम रोको प्रस्ताव मंजूर किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने चर्चा को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की सबसे बड़ी रक्षक कांग्रेस पार्टी है, महिलाओं के लिए पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस ने आरक्षण का प्रावधान किया।

Nov 26, 2025 - 19:59
 0  16
मंडी में सरकार के तीन साल पूरा होने पर जश्न नहीं, विजन बताएंगे :  मुख्यमंत्री
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  26-11-2025
मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सरकार के तीन साल पूरा होने पर जश्न नहीं, विजन बताएंगे। वहीं सदन में  पंचायती राज चुनाव पर भाजपा का काम रोको प्रस्ताव मंजूर किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने चर्चा को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की सबसे बड़ी रक्षक कांग्रेस पार्टी है, महिलाओं के लिए पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस ने आरक्षण का प्रावधान किया। 
सरकार कानून के अनुसार कार्य कर रही है। इस सत्र के लिए प्राप्त प्रश्नों और सूचनाओं में आपदा प्रबंधन, बाढ़, स्कूलों का विलय, हाल ही में हुई भारी बारिश व प्राकृतिक आपदा से नुकसान, सरकार के आपदा रोकथाम के प्रयास, सड़क और पुल निर्माण, स्वीकृत सड़कों की डीपीआर, स्कूलों-कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों का उन्नयन, रिक्त पदों की पदपूर्ति, पर्यटन, उद्यान, पेयजल आपूर्ति, नशे की रोकथाम, आपराधिक मामलों और परिवहन व्यवस्था शामिल है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सत्र सही तरीके से चले, इसके लिए उन्होंने बुधवार को दोनों दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow