मनाली के बांहग में दो रेस्तरां, तीन दुकानें, एक घर और तीन खोखे बाढ़ में तबाह 

मंडी से बहती ब्यास की लहरें 30 घरों में घुस गई हैं। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पानी घुसने से लोगों का सामान जरूर बर्बाद हुआ है। सौली खड्ड में पांच घर खाली करवाए गए

Aug 27, 2025 - 11:54
 0  88
मनाली के बांहग में दो रेस्तरां, तीन दुकानें, एक घर और तीन खोखे बाढ़ में तबाह 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    27-08-2025

मंडी से बहती ब्यास की लहरें 30 घरों में घुस गई हैं। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पानी घुसने से लोगों का सामान जरूर बर्बाद हुआ है। सौली खड्ड में पांच घर खाली करवाए गए हैं। इसके अलावा इंदिरा आवास कालोनी में दस घर, भ्यूली में 15 और कमांद में दस घर खतरे की जद में होने के कारण खाली करवा लिए गए हैं। 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे के तीन दिनों तक खुलने के आसार नहीं है। एनएच में डयोड, दवाडा और झलोगी के पास सडक़ धंसने के साथ-साथ भारी लैंडस्लाइड हो रहा है। सैकड़ों वाहनों के पहिए थम गए हैं। कुछ वाहनों को वापस रवाना कर दिया है। कुल्लू-मनाली जाने के लिए वाया क मांद सडक़ मार्ग भी बंद है। यहां कन्नौज के पास लगभग पांच दिनों से सडक़ बंद है। 

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कुल्लू मनाली बाया कंमाद सडक़ पर तीन अन्य स्थानों राला, रोपा और कांडी में दरारें पड़ गई हैं, जिस कारण इस सडक़ पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद है। एनएच-21 पर लगभग 3000 गाडिय़ां फंसी हुई हैं। पंडोह के कैंची मोड़ में लगभग 1000 गाडिय़ों को रोका गया है। औट थाना क्षेत्र में लगभग 1,200 गाडिय़ों के पहिए जाम हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow