मनाली से दिल्ली के लिए भी बसों के रूट तय,प्रदेश से बाहर भी नई वोल्वो बसों को चलाने का लिया निर्णय 

हिमाचल प्रदेश से नई वोल्वो बस सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। हिमाचल के भीतर जहां वोल्वो बसों से यात्रा को और सुखद व मजबूत बनाया गया है। वहीं प्रदेश से बाहर भी नई वोल्वो बसों को चलाने का निर्णय लिया

Jul 12, 2025 - 11:41
 0  34
मनाली से दिल्ली के लिए भी बसों के रूट तय,प्रदेश से बाहर भी नई वोल्वो बसों को चलाने का लिया निर्णय 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-07-2025

हिमाचल प्रदेश से नई वोल्वो बस सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। हिमाचल के भीतर जहां वोल्वो बसों से यात्रा को और सुखद व मजबूत बनाया गया है। वहीं प्रदेश से बाहर भी नई वोल्वो बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार अमृतसर के लिए जहां मनाली से नई वोल्वो बस सेवा को शुरू किया जा रहा है। 

वहीं लाहुल-स्पीति के जिस्पा से भी नई वोल्वो बस दिल्ली के लिए चलेगी। शुक्रवार को ही एचआरटीसी ने इन नई बसों के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा शेष जो दूसरी नई वोल्वो बसें हैं उनकी टाइमिंग भी तय कर दी गई है।

धर्मशाला के मकलोडगंज से भी हरिद्वार के लिए नई बस सेवा को शुरू करने के आदेश हुए हैं। मनाली से अमृतसर के लिए जो नई वोल्वो बस सेवा शुरू की जा रही है, वो बस शाम चार बजे मनाली से चलेगी। जिस्पा दिल्ली के लिए वोल्वो बस का समय भी शाम चार बजे का रहेगा। यह दोनों नई बीएस-6 बसें हैं, जिनको शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow