महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत पर शिमला में भाजपा का जश्न 

भाजपा जिला शिमला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में पार्टी को अभूतपूर्व आर्शीवाद देने के लि जनता का आभार एवं जश्न कार्यक्रम का आयोजन किया

Nov 24, 2024 - 15:43
 0  21
महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत पर शिमला में भाजपा का जश्न 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     24-11-2024

भाजपा जिला शिमला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में पार्टी को अभूतपूर्व आर्शीवाद देने के लि जनता का आभार एवं जश्न कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी मनाई। 

साल 2022 चुनाव में शिमला शहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे संजय सूद ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। सूद ने महाराष्ट्र जीत को रिकॉर्ड जीत बताया। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा जाता रहा है. इस भरोसे की जीत का सबसे बड़ा सबूत महाराष्ट्र में हुई भाजपा गठबंधन की जीत है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की पूर्ति के लिए महाराष्ट्र में काम किया जाएगा और महाराष्ट्र राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री के इस संकल्प पर भरोसा जताया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow