महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु ने माता बज्रेश्वरी मंदिर में चढ़ाया 100 ग्राम सोने का हार

विश्व प्रसिद्ध माता बज्रेश्वरी मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है। बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे से आए एक श्रद्धालु परिवार ने माता बज्रेश्वरी के चरणों में 100 ग्राम सोने का हार अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे निवासी विनोद एन शर्मा अपने परिवार सहित माता बज्रेश्वरी के दरबार में पहुंचे थे।

May 7, 2026 - 20:41
 0  32
महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु ने माता बज्रेश्वरी मंदिर में चढ़ाया 100 ग्राम सोने का हार
काँगड़ा 07 मई, 2026 : 

विश्व प्रसिद्ध माता बज्रेश्वरी मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है। बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे से आए एक श्रद्धालु परिवार ने माता बज्रेश्वरी के चरणों में 100 ग्राम सोने का हार अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे निवासी विनोद एन शर्मा अपने परिवार सहित माता बज्रेश्वरी के दरबार में पहुंचे थे।

उन्होंने माता की शैय्या के लिए 100 ग्राम सोने से निर्मित हार भेंट स्वरूप अर्पित किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु परिवार की माता बज्रेश्वरी के प्रति गहरी आस्था और विश्वास है तथा वे विशेष रूप से माता का आशीर्वाद लेने कांगड़ा पहुंचे थे। इस अवसर पर विनोद एन शर्मा के साथ उनके परिवार के सदस्य उषा शर्मा, हेमंत, तरुण और मनोज भी मौजूद रहे। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर हार माता को समर्पित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow