अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आज चौथे दिन 96 कलाकारों ने दिया ऑडिशन

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन के लिए आज उप मंडल उपमंडल सलूणी एवं तीसा के लिए ऑडिशन लिए गए जिसमें 96 कलाकारों ने भाग लिया। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी तुकेष शर्मा ने दी।

Jul 17, 2026 - 17:22
 0  4
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आज चौथे दिन 96 कलाकारों ने दिया ऑडिशन
यंगवार्ता न्यूज - चंबा ,17 जुलाई, 2026 : 
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन के लिए आज उप मंडल उपमंडल सलूणी एवं तीसा के लिए ऑडिशन लिए गए जिसमें 96 कलाकारों ने भाग लिया। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी तुकेष शर्मा ने दी।
ऑडिशन प्रक्रिया पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में करवाई जा रही है जिसमें जिला भर से कलाकार भाग ले रहे हैं। ऑडिशन प्रक्रिया का आज चौथा दिन था जिसके तहत नगर परिषद चंबा, उपमंडल चंबा तथा उप मंडल भटियात व डलहौजी तथा उपमंडल सलूणी एवं तीसा का ऑडिशन पूर्ण कर लिया गया है अब तक 503 कलाकार ऑडिशन में हिसा ले चुके हैं।
18 जुलाई को उपमंडल भरमौर एवं पांगी तथा 20 जुलाई को जिला चंबा से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जायेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow