कांग्रेस कार्यालय मे बदसलूकी के आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार के समर्थन में उतरे मेलाराम शर्मा

भाजपा की जिला सिरमौर इकाई के प्रवक्ता एवं पूर्व में सूचना जनसंपर्क विभाग की उपनिदेशक तथा BDC संगड़ाह के चैयरमेन रह चुके मेलाराम शर्मा ने महिला पत्रिका द्वारा लगाए गए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शिमला में उससे बदसलूकी के आरोपों पर प्रदेश की कांग्रेस अथवा सुक्खू सरकार पर तीखे तंज कसे।

Jul 7, 2026 - 17:21
 0  4
कांग्रेस कार्यालय मे बदसलूकी के आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार के समर्थन में उतरे मेलाराम शर्मा

यंगवार्ता न्यूज शिमला 7 जुलाई, 2026 : 

भाजपा की जिला सिरमौर इकाई के प्रवक्ता एवं पूर्व में सूचना जनसंपर्क विभाग की उपनिदेशक तथा BDC संगड़ाह के चैयरमेन रह चुके मेलाराम शर्मा ने महिला पत्रिका द्वारा लगाए गए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शिमला में उससे बदसलूकी के आरोपों पर प्रदेश की कांग्रेस अथवा सुक्खू सरकार पर तीखे तंज कसे। उन्होंने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की मौजूदगी में हुए महिला पत्रकार से कथित दुर्व्यवहार से कांग्रेस नेताओं की महिला विरोधी सोच की भी पोल खुलती है।

मेलाराम ने कहा कि,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के हल्के की BDC संगड़ाह व तीनों जिला परिषद सीटों में जहां भाजपा जीती, वहीं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन के हल्के शिलाई की BDC शिलाई मे भी कल भाजपा ने कब्जा जमाया। उन्होंने कहा कि, पंचायत व नगर परिषद में बुरी तरह हारे कांग्रेस नेता अब लोकतंत्र चौथे स्तंभ पर हमला कर रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow