भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन शहर के बड़ा चौक क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण डंगा गिरने से डॉ. हेमंत कुमार पंत, भुवन जोशी तथा अन्य परिवारों के मकानों को हुई क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
यंगवार्ता न्यूज नाहन, 10 जुलाई, 2026 :
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन शहर के बड़ा चौक क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण डंगा गिरने से डॉ. हेमंत कुमार पंत, भुवन जोशी तथा अन्य परिवारों के मकानों को हुई क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
कुनिहार प्रवास से लौटने के उपरांत डॉ. बिंदल ने शुक्रवार सायंकाल प्रभावित परिवारों से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवारों का कुशलक्षेम जाना, नुकसान का जायजा लिया तथा उनका हौसला बढ़ाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में भारतीय जनता पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए संभावित खतरे वाले क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण एवं निरीक्षण कराया जाए तथा आवश्यक सुरक्षा, राहत एवं बचाव उपायों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना से बचा जा सके।
डॉ. बिंदल ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी प्रभावित परिवारों के शीघ्र सामान्य जीवन में लौटने तथा क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा एवं कुशलता की कामना की।
What's Your Reaction?


