वाल्मीकि बस्ती नाहन में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन इशाक मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत नाहन के वाल्मीकि बस्ती में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया

Feb 19, 2025 - 19:51
 0  25
वाल्मीकि बस्ती नाहन में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  19-02-2025

बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन इशाक मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत नाहन के वाल्मीकि बस्ती में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

उन्होंने बताया कि इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग से आए समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रतिभागियों को ’बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ योजना में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान  ¼PCPNDT ACT)  के बारे में जानकारी दी। शिविर में पोषण अभियान द्वारा एक हजार दिनों के बारे में चर्चा करते हुए बच्चों के विकास में इसकी महत्ता, महिलाओं एवं किशोरियों में एनीमिया की कमी एवं उसके रोकथाम बारे जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, इन्दिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अजय पाठक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow