विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका : हर्षवर्धन चौहान

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान आज ग्राम पंचायत बोकाला पाब तथा ग्राम पंचायत शावगा में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उद्योग मंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते  हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा गांवों के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के साथ-साथ सड़कों, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित करना उनका दायित्व है

Jul 12, 2026 - 17:26
 0  3
विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका : हर्षवर्धन चौहान

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  12-07-2026
उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान आज ग्राम पंचायत बोकाला पाब तथा ग्राम पंचायत शावगा में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उद्योग मंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते  हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा गांवों के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के साथ-साथ सड़कों, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित करना उनका दायित्व है। उद्योग मंत्री ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने छ: बार विधायक बनाया जिसके फलस्वरूप वह आज इस पद पर आसीन हैं । 
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास कराना उनका कर्तव्य है जिसके मद्देनजर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि विकास के लिए सभी को एक नज़र से देखना चाहिए तथा सेवा भाव से कार्य करना चाहिए ताकि आपसी भाईचारा बना रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से उनका दायित्व पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के समय भारी क्षति हुई। इसके उपरांत केंद्र सरकार से प्रदेश को मिलने वाली राशि में भी कटौती की गई है परन्तु मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्प के साथ प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं चला रही है। 
जिसके दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने प्राकृतिक खेती से तैयार की गई फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया है। राज्य सरकार ने प्राकृतिक खेती से तैयार की गई फसलों की एमएसपी में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है, अब प्राकृतिक खेती से तैयार किए गए गेहूं की खरीद 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्की 50 रुपये प्रति किलोग्राम, कच्ची हल्दी 150 रुपये प्रति किलोग्राम तथा अदरक 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नई पहलों के बाद प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने गाय के दूध का एमएसपी बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध को बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के तहत विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से में विकास कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं। 
उन्होंने बताया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं के लिए लगभग 350 करोड़  का बजट स्वीकृत करवाया गया है, जिन पर कार्य प्रगति पर है। उद्योग मंत्री ने पाब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 5 लाख से डाबरा-बोकाला रोड के जल्द निर्माण की घोषणा की तथा सिंबल-डाबरा रोड के निर्माण का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत शावगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जीरो प्वाइंट जुईनल भटला-ठेड़ा तक के रोड व माटला से भेडवा (दाना बास) तक लगभग 3 किलोमीटर रोड के लिए, जुईनल से शमशान घाट तक लिंक रोड तथा जुईनल में पशु औषधालय भवन के निर्माण हेतु क्षेत्रवासियों को गिफ्ट डीड मुहैया करवाने को कहा ताकि इन सभी का प्राक्कलन बनाने के उपरांत जल्द निर्माण किया जा सके।उद्योग मंत्री ने सामुदायिक भवन भाटला के लिए 5 लाख, जुईनल के लिए 5 लाख तथा ठेड़ा के लिए 5 लाख तथा शावडी के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। 
इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा , अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई पदम् प्रकाश , बीडीओ तिलोडधार राजेन्द्र नेगी, जिला परिषद सदस्य खत्री राम ठाकुर, प्रधान बोकाला पाब गीता राम शर्मा, प्रधान शिल्ला गुमान चौहान, प्रधान मीनल बाग भटाडा कल्याण पुंडीर, पंचायत समिति सदस्य शिल्ला नेत्र चौहान तथा कांडो से अनिल शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रणजीत नेगी, पूर्व प्रधान रघुवीर कपूर  तथा जगत पुंडीर, ओएसडी अत्तर राणा, गुलाब भण्डारी, तोता राम शर्मा, प्रधान शावगा रतन सिंह, उप प्रधान देवेन्द्र व पंचायत समिति सदस्य वंश तोमर तथा पूर्व प्रधान धर्म सिंह व दलीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow