वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, कोर्ट ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश

कर्नाटक में बेंगलुरू की एक विशेष अदालत ने पुलिस को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए

Sep 29, 2024 - 02:28
 0  179
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - बेंगलुरु   28-09-2024

कर्नाटक में बेंगलुरू की एक विशेष अदालत ने पुलिस को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जनाधिकार संघर्ष परिषद (JSP) के सह-अध्यक्ष आदर्श अय्यर की ओर से चुनावी बॉन्ड से जुड़ी शिकायत में जबरन वसूली के आरोप लगाए गए हैं। 

इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और विजयेंद्र येदियुरप्पा समेत कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां भी शामिल हैं। 

अप्रैल 2024 में दर्ज की गई शिकायत में दावा किया गया है कि 2019 से 2022 के बीच चुनावी बॉन्ड के जरिए बड़ी रकम जुटाई गई, जिसमें एक व्यवसायी की कंपनी से 230 करोड़ रुपए और एक फार्मा कंपनी से 49 करोड़ रुपए शामिल हैं। विशेष अदालत ने पुलिस को तुरंत जांच शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow