अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नाहन के सौजन्य से आदर्श नवयुवक मंडल तिरमली दयार कल्याड़ी द्वारा ददाहू सामुदायिक भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना तथा युवाओं को उनके अनुभव एवं ज्ञान से जोड़ना रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उनके स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं समाज में योगदान पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मेरा युवा भारत, नाहन की ओर से श्री सुरेंद्र कुमार जी, APS, श्री नरेश कुमार जी एवं श्री परवेश जी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ददाहू क्षेत्र से श्री करण जस्सल, उपाध्यक्ष एवं श्री ऋषि ठाकुर उपस्थित रहे।
आदर्श नवयुवक मंडल तिरमली दयार कल्याड़ी की ओर से श्री भूपेंद्र, श्री विक्रम सिंह, श्री विक्रम चौहान, श्रीमती सपना, श्रीमती निशा, श्रीमती प्रीक्षा, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती बबली, श्री टेकचंद, श्री लवली, श्री हरीश, श्री मोहित, श्री बलवंत एवं श्रीमती कविता सहित मंडल के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।
What's Your Reaction?
