जुन्गा में फ्रेंडर्स स्पोर्ट्स फागू ने वॉलीबॉल ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत मंगलवार को जुन्गा में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में फ्रेंड्स स्पोर्ट्स फागू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीओ-11 पुलिस बटालियन जुन्गा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) और हिमाचल प्रदेश प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने दमखम दिखाया।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला, 29 सितंबर :
उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और खेलों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना भी रहा।
पद्मश्री नेक राम शर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण के साथ पौष्टिक और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ भी जरूरी हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने ‘जैसा खाओ अन्न, वैसा रहे मन’ कहावत का उल्लेख करते हुए स्वच्छता के साथ पारंपरिक अनाजों के सेवन का करने का आग्रह किया।
इससे पहले प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा के कमांडेंट भूपेंद्र सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत पुलिस कर्मियों द्वारा जुन्गा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एसजेवीएनएल का आभार जताते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ने का यह सराहनीय प्रयास है।
समारोह में निदेशक अजय शर्मा और पद्मश्री नेक राम शर्मा ने खिलाड़ियों सहित उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार फागू के आशीष, बेस्ट स्पाइकर का पुरस्कार सीओ-11 के प्रवीण और बेस्ट लिफ्टर का पुरस्कार जुन्गा के कमल को दिया गया।
इस अवसर पर एसजेवीएनएल की सीजीएम सीमा कुमार, परविंद नेगी, राजेंद्र चौहान, विपिन कुमार, सुमेहा कौशल सहित पुलिस बटालियन के अधिकारी एवं जवान और विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी मौजूद रहे। पुलिस बैंड ने आकर्षक धुनें प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
What's Your Reaction?
