शराब के नशे में आरोपी पति ने मिर्ची के धुएं से पत्नी-बच्चों को किया प्रताड़ित,मामला दर्ज 

प्रदेश में हर एकआए दिन महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती रही है। वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि  एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया

Feb 27, 2025 - 13:06
 0  96
शराब के नशे में आरोपी पति ने मिर्ची के धुएं से पत्नी-बच्चों को किया प्रताड़ित,मामला दर्ज 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     27-02-2025

प्रदेश में हर एकआए दिन महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती रही है। वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि  एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोपी ने मिर्ची के धुएं से पत्नी-बच्चों को प्रताड़ित किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

घटना शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में सामने आई है। सुन्नी थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 127(2) और 351 (2) के तहत मामला दर्ज हुआ है। यह शिकायत महिला ने अपने पति टेक चंद निवासी सुन्नी के खिलाफ दर्ज करवाई है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति टेक चंद अक्सर शराब के नशे में धुत होकर उससे मारपीट करता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। वह आए दिन घरेलू हिंसा का शिकार होती रही। लेकिन 25 फरवरी की रात जो कुछ हुआ, उसने उसकी और उसके बच्चों की जान खतरे में डाल दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow