शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा दे रही हिमाचल सरकार : शिक्षा मंत्री 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज राजकीय आदर्श (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर, शिमला में “हिमाचल स्कूल खेल संघ” द्वारा आयोजित “68 वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों” के विजेताओं के लिए विजेता “सम्मान समारोह” व पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के हर कोने में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके

May 20, 2025 - 19:13
May 20, 2025 - 20:33
 0  42
शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा दे रही हिमाचल सरकार : शिक्षा मंत्री 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-05-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज राजकीय आदर्श (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर, शिमला में “हिमाचल स्कूल खेल संघ” द्वारा आयोजित “68 वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों” के विजेताओं के लिए विजेता “सम्मान समारोह” व पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के हर कोने में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। 
गुणात्मक शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे है। शिक्षा मंत्री ने हिमाचल के लिए गौरव प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी। 
उन्होंने कहा कि 68 वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलों में कुल 718 स्कूली खिलाड़ियों ने शिरकत की। जिसमें हिमाचल प्रदेश के U19 छात्र वर्ग में 199 खिलाड़ी, U19 छात्रा वर्ग में 167 खिलाड़ी, U17 छात्र वर्ग में 173 खिलाड़ी, U17 छात्रा वर्ग में 179 खिलाड़ी शामिल हुए। इस वर्ष तीन स्वर्ण, 6 रजत व 24 कांस्य सहित कुल 33 पदक हमारे होनहार खिलाड़ियों ने पाये हैं, जिसमें बाक्सिंग व कुराश खेल में 10-10 पदक लाना बहुत ही सराहनीय प्रयास है।
सभी खेलों के खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों ने राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल का नाम रोशन करने में कोई कसर नहीं रखी है इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय स्कूल खेलों के क्रम में वर्ष 2022 में प्रदेश को 20 पदक, 2023 में 18 पदक एवं इस बार सर्वाधिक 33 पदक हासिल किये है जो हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़वा देने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन को 1 करोड़ रुपए की धनराशि स्पोर्ट्स ग्रांट के रूप में उपलब्ध करवाई है। 
हिमाचल प्रदेश सरकार ने इसी वर्ष खेल छात्रावास में नए खेल संकाय शुरू किए, जिसमें खेल छात्रावास संधोल में छात्रों के लिए वॉलीबॉल की 20 सीटें, खेल छात्रावास जुब्बल में छात्राओं के लिए कबड्डी में 20 सीटें व बैडमिंटन में 15 सीटें शामिल हैं। आज हिमाचल प्रदेश में 9 खेल छात्रावास है । हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में U14 आयु वर्ग की डाइट मनी 120 से बढाकर 250 रुपये व इस वर्ष U19 आयु वर्ग की डाइट मनी 150 से बढ़ाकर 250 रुपये कर दी है तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में डाइट मनी 400 कर दी है। उन्होंने कहा कि यहाँ पर खेलों  को बढ़ावा देने के उदेश्य से अन्य मांगे ही प्राप्त हुई है सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण तरीके से विचार कर पूरा किया जाएगा।  68 वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में प्रदेश ने 33 पदक हासिल किये। जिसमें 03 स्वर्ण पदक, 06 रजत पदक एवं 24 कांस्य पदक हासिल किये है।  
स्वर्ण पदक में U19 छात्र वर्ग में एक स्वर्ण पदक (कुराश) व U19 छात्रा वर्ग में दो स्वर्ण (एक कुराश व एक कुश्ती) पदक हिमाचली खिलाड़ियों ने प्राप्त किए। रजत पदक में U19 छात्र वर्ग में 03 (2 बॉक्सिंग, 1 कुराश) व U19 छात्रा वर्ग में (एक कुश्ती व एक हैंडबाल टीम स्पर्धा में) 02 व U17 छात्र वर्ग बॉक्सिंग में 01 रजत पदक प्राप्त किए। कांस्य पदक में U19 छात्र वर्ग में 10 (02 बॉक्सिंग 03 कुराश, 04 कुश्ती) व U19 छात्रा वर्ग में 04 (02) बॉक्सिंग, 01 कुराश व एक योगा), तथा U17 छात्र वर्ग में 05 कांस्य पदक (02 बॉक्सिंग, 02 कुराश, 01 कुश्ती) व U-17 छात्रा वर्ग में 06 (01 बॉक्सिंग, 01 कुराश, 01 ताइक्वांडो, 02 जूडो व 01 हॉकी टीम स्पर्धा) कांस्य पदक शामिल हैं, जिसमें एक पदक हॉकी टीम स्पर्धा का शामिल है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow