शिमला की पीरन पंचायत में भूस्खलन का खतरा, भारी बारिश से खतरे की जद में मकान  

कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की पीरन पंचायत भी इस बार प्रदेश में बरस रहे जल प्रलय से अछूती नहीं रही। पंचायत के कई वार्डों में लगातार हो रहे भूस्खलन से लोगों के घर खतरे की जद में आ गए

Sep 2, 2025 - 10:36
 0  26
शिमला की पीरन पंचायत में भूस्खलन का खतरा, भारी बारिश से खतरे की जद में मकान  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     02-09-2025

कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की पीरन पंचायत भी इस बार प्रदेश में बरस रहे जल प्रलय से अछूती नहीं रही। पंचायत के कई वार्डों में लगातार हो रहे भूस्खलन से लोगों के घर खतरे की जद में आ गए हैं। वार्ड दयोठी के गांव चलोग निवासी शीला दत्त पुत्र स्व. जीतराम का दो कमरों का पक्का रिहायशी मकान गंभीर खतरे में है।

शीला दत्त, जो किसान परिवार से संबंध रखते हैं, ने बताया कि उन्होंने मेहनत से जोड़ी गई पाई–पाई से दो साल पहले यह मकान बनाया था। लेकिन 14 अगस्त को मकान के ठीक आगे भूस्खलन हो गया, जो अब लगातार बारिश से बढ़ता जा रहा है। इससे मकान के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। 

स्थानीय लोगों की मदद से प्रभावित क्षेत्र को तिरपाल से ढककर बचाव की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक शीला दत्त को किसी प्रकार की मदद नहीं मिली है। इस संबंध में उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रधान को अवगत भी कराया है।

इसी पंचायत के मंधार गांव में भी हीरा सिंह पुत्र रिखी राम के मकान के साथ भूस्खलन हुआ है। परिवार को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है। उधर, ठुंड नाला के उफान पर रहने से मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। वहीं सतलाई, ट्राई, पीरन और धाली बागड़ा सहित कई गांवों में मकानों के साथ लगती जमीन दरक रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow