शिमला में राजभवन के बाहर गरजी कांग्रेस, अडानी और मणिपुर में हिंसा को लेकर केंद्र सरकार को घेरा 

कांग्रेस पार्टी आज देशभर में केंद्र सरकार की नीतियों, अमेरिका की अदालत में अडानी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों, पूंजीपतियों को सरंक्षण देने और मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। शिमला में भी कांग्रेस पार्टी ने राजभवन तक मार्च निकाला है। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने मणिपुर हिंसा वहां पर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर निशाना साधा है

Dec 18, 2024 - 20:15
 0  22
शिमला में राजभवन के बाहर गरजी कांग्रेस, अडानी और मणिपुर में हिंसा को लेकर केंद्र सरकार को घेरा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  18-12-2024
कांग्रेस पार्टी आज देशभर में केंद्र सरकार की नीतियों, अमेरिका की अदालत में अडानी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों, पूंजीपतियों को सरंक्षण देने और मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। शिमला में भी कांग्रेस पार्टी ने राजभवन तक मार्च निकाला है। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने मणिपुर हिंसा वहां पर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर निशाना साधा है। 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि अडानी के खिलाफ अमेरिका की अदालत में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कोई कार्यवाही केंद्र सरकार नहीं कर रही है। अदाणी को समर्थन कर प्रधानमंत्री आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका की अदालत ने भ्रष्टाचार के मुद्दे में दोषी साबित किया है लेकिन यहां पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर आज देश भर में कांग्रेस पार्टी राजभवन के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर प्रधानमंत्री  को सौंप रही है। 
उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री गौर करेंगे। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। इसके लिए प्रभारी हिमाचल प्रदेश आए हैं। हाईकमान को रिपोर्ट सौंपने के बाद कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow