शोशा कर हीरो बनने को कोशिश करते हैं मुख्यमंत्री : डॉ बिंदल

हिमाचल बीजेपी डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खींचतान और लड़ाई से हिमाचल प्रदेश की जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा

Jan 10, 2025 - 18:46
 0  27
शोशा कर हीरो बनने को कोशिश करते हैं मुख्यमंत्री : डॉ बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-01-2025

हिमाचल बीजेपी डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खींचतान और लड़ाई से हिमाचल प्रदेश की जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर तीन महीने बाद एक शोशा छेड़ते हैं और वो हीरो बनने की कोशिश करते हैं। 

आज कल सीएम बोले बिजली की सबसीडी छोड़ दो. बिंदल ने कहा कि अब तो नौबत ऐसी आ गई है कि कांग्रेस के मंचों पर बड़े नेताओं के अंदर खुलेआम तू-तू मैं-मैं की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हर्षवर्धन चौहान और राम कुमार के बीच आरोप-प्रत्यारोप के क्रम ने सरकार की पोल खोल दी है. इस मामले पर मुख्यमंत्री चुपी साधे हुए हैं. इसी प्रकार प्रेम कौशल और संजय रतन के बयान भी खुल कर सामने आए हैं। 

राजीव बिंदल ने कहा कि अब मुख्यमंत्री जी को भी ज्ञान आ गया. साल 2022 के चुनाव में बंद कमरे में हिमाचल प्रदेश की जनता को ठगने की योजना इन्होंने बनाई और इन्होंने सत्ता हड़प ली. 300 यूनिट बिजली कहां गए, यह प्रदेश की जनता जानना चाहती है. स्कूल के बच्चों को फ्री वर्दी मिलती थी. हजारों लाखों मरीजों का फ्री इलाज होता था, वो कहां गया. सीएम तो नाखून कटा करके शहीद होना चाहते हैं। 

बिंदल ने कहा कि भाजपा को गाली देना और भाजपा पर दोषारोपण करना कांग्रेस पार्टी का फैशन हो गया है. कांग्रेस की सरकार कहती है कि नौकरियां दे दी, लेकिन सच्चाई तो यह है कि प्रदेश में लाखों नौकरियां छीन ली गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow