कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जनता से किया धोखा ओर विश्वासघात : त्रिलोक कपूर

हिमाचल प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर पालमपुर के चचियां में जन अक्रोश रैली के माध्यम से स्थानीय कांग्रेस विधायक अशीष बुटेल व सुक्खू सरकार पर जमकर शब्दबाणों से हमला किया। त्रिलोक कपूर ने कहा कि अब चचिंया से शुरुआत हो चुकी है

Jan 10, 2025 - 18:50
 0  39
कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जनता से किया धोखा ओर विश्वासघात : त्रिलोक कपूर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पालमपुर    10-01-2025

हिमाचल प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर पालमपुर के चचियां में जन अक्रोश रैली के माध्यम से स्थानीय कांग्रेस विधायक अशीष बुटेल व सुक्खू सरकार पर जमकर शब्दबाणों से हमला किया। त्रिलोक कपूर ने कहा कि अब चचिंया से शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस सरकार ने जहां-जहां कार्यालय को बंद किया है वहां भाजपा जनता के साथ अंदोलन करेगी। ताले अपने आन खुलने शुरु हो जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कार्यालय खोले ओर कांग्रेस ने उस पर ताले जड़ दिए। मैने हमेशा सच का समर्थन किया है, कांग्रेस नेताओं की तरह झूठ बोलना हमारी आदत नही है। पूर्व सरकार ने चचिंया की 15 पंचायतों की मांग पर लोक निर्माण विभाग का उप कार्यालय खोला। 

उन्होंने कांग्रेस विधायक अशीष बुटेल पर हमला बोलते हुए कहा कि जो परिवार 40 वर्षों से पालमपुर की जनता से छल की राजनीति कर रहे हैं उनको इस क्षेत्र की याद क्यों नही आई। यहां के किसानों की एक ही मांग थी कि बेसहारा पशुओं ने उनके खेतों को बर्बाद कर दिया है, पशु ने फसलों को नष्ट कर दिया है। एक किसान का बेटा होने के नाते मैने जनता के दर्द को समझा। 

भाजपा ने 14 अक्तूबर 2022 को यहां गौ सेंच्यूरी का लोकापर्ण किया गया, जिस पर 2 करोड 40 लाख रु. खर्च किया गया है और 42 लाख रुपये वहाँ के लिए स्थायी रूप से पानी की व्यवस्था और गौशाला को प्रारम्भ चलान के लिए बजट भी सुरक्षित किया गया। परंतु पशुओं में आई एक लैंपी बिमारी के कारण गो सेंच्यूरी में पशुओं को रखा नही जा सकता। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के लिए जनता को धोखा दिया, उनके साथ विश्वासघात किया। 1500 रुपये के नाम पर महिलाओं को ठगा गया।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि विधायक अशीष बुटेल ने जनता यह सफेद झूठ बोला कि हम पालमपुर में डीसी का कार्यालय खोलेंगे। उन्होंने कहा जो परिवार एक पटवार खाना न खोल पाया हो वे डीसी कार्यालय क्या खोलेगा। पूर्व भाजपा सरकार ने यहां की जनता की मांग पर उप-तहसील खोली तथा अस्थाई रूप से कानूनगो कार्यालय चेचियां में नायक तहसील भवन की व्यवस्था की गई। 

जोगिन्द्र अवधी जो उस समय स्थायी रूप नायाव तहसीलदार के रूप में स्वतन्त्र रूप से कार्यरत थे, उन्हाने 8 अक्तूबर से 2022 से दिसम्ब 2022 से एक रिकार्ड समय में क्षेत्र की जनता के 1600 प्रमाण पत्र जारी किए गए। 

कांग्रेस ने इस पर भी ताला लगा दिया। अब जब तक यह ताला खुल नी जाता हम चुन बैठने वाले नही। उन्होंने कहा कि आज दो बीत जाने पर भी कांग्रेस विधायक को यह सब नजर नही आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरका ने जो नया भूमि एक्ट लागू किया है वे भी जनता से छलाबा है। 

होलटी कल्चर कार्यालय में पिछले एक साल से ताला लगा हुआ है। सुक्खू की सरकार ने किसानों से दो रुपये गोबर खरीदने, 100 रुपये किलो दूध खरिदने, 5 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने कह कर एक से एक बड़ा झूठ बोला। 

जनता भी इन ठगों के चक्कर में फंस गई। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह हुआ कि जो काम करने वाली पार्टी थी वो सत्ता से बाहर हो गई। सरकारी डिपुओं में आज आनाज नही मिल रहा। हमने पानी के बिलों को माफ किया, कांग्रेस सरकार ने इस पर भी टैक्स लगा दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow