सिरमौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 14-03-2026
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना पुलिस थाना कालाआम्ब क्षेत्र में 13 मार्च को दर्ज की गई।
शिकायतकर्ता कपिल पुत्र हुक्मी राम शर्मा निवासी गांव मैला, डाकघर कोटी धीमान, तहसील संगड़ाह के अनुसार वह ट्रक (HP 17J 8232) में चंडीगढ़ से टाइलें लोड कर हरिपुरधार जा रहा था। रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कालाआम्ब चौक के पास एक तेज रफ्तार डम्पर (HR 58E 6503) ने ओवरटेक करते हुए ट्रक (HP 17E 3991) और उसके ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में HRTC बस, मोटरसाइकिल और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में 13 मार्च को रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर पातलियों स्थित पिकअप यूनियन के पास हुई। शिकायतकर्ता जाबिर पुत्र शबीर अली निवासी गांव पातलियों के अनुसार ट्रक/ट्राला (HR 58E 0166) ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से बिना देखे यू-टर्न लेते हुए मोटरसाइकिल (HP 17E 9725) को टक्कर मार दी।
मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। 14 मार्च की रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर भेड़ेवाला के पास हुई। शिकायतकर्ता रविशेख पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव पुरुवाला के अनुसार वह अपने दोस्त प्रमजीत के साथ पांवटा साहिब मेले में आया था।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्राले ने प्रमजीत की मोटरसाइकिल (HP 17G 4484) को टक्कर मार दी, जिससे प्रमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जबकि ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। तीनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुर्घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?



