चिन्हित स्थानों पर हो रही आतिशबाजी और पटाखों की बिकी,नाहन में बिक्री स्थल पर फायर ब्रिगेड की भी तैनाती

प्रशासन के आदेशों की बाद सिरमौर जिला में चिन्हित स्थानों पर ही पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री हो रही है। नाहन में भी ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए

Oct 18, 2025 - 15:59
Oct 18, 2025 - 16:12
 0  56
चिन्हित स्थानों पर हो रही आतिशबाजी और पटाखों की बिकी,नाहन में बिक्री स्थल पर फायर ब्रिगेड की भी तैनाती

दीवाली के मद्देनजर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग,नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई के निर्देश

यंगवार्ता न्यूज़ -  नाहन    18-10-2025

प्रशासन के आदेशों की बाद सिरमौर जिला में चिन्हित स्थानों पर ही पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री हो रही है। नाहन में भी ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए है वही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए यहां फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात की गई। 

जिला में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने की निर्देश दिए गए है। मीडिया से बात करते हुए कमांडेंट होमगार्ड तोताराम शर्मा ने बताया कि आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर उच्च अधिकारियों के निर्दशों पर पटाखों की बिक्री के दौरान चौगान मैदान में फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्धारित तय दूरी पर पटाखे और आतिशबाजी के स्टाल लगाए गए है और यह भी सुनिश्चित किया गया है की स्टाल के आसपास किसी भी तरीके से पटाखे न चलाये जाए । 

उन्होंने यह भी कहा कि पटाखा विक्रेताओं को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बिक्री स्टॉल के आसपास कोई भी वर्निंग मैटेरियल न हो ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना हो साथ ही सभी विक्रेताओं को आग बुझाने के यंत्र भी पास रखने के निर्देश दिए गए है।

कमांडेंट होमगार्ड ने यह भी कहा कि यदि किसी भी तरह की आगजनी की कोई घटना सामने आती है तो उससे निपटने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह तैयार है और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />