मिशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में मातृशक्ति ने निकाली शौर्य सम्मान रैली

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मिशन सिंदूर की अपार सफलता के बाद देश के सैनिकों के सम्मान में नाहन में महिलाओं द्वारा शौर्य सम्मान रैली का आयोजन किया गया। रैली में शहर की दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया

May 25, 2025 - 19:22
May 25, 2025 - 19:42
 0  36
मिशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में मातृशक्ति ने निकाली शौर्य सम्मान रैली
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  25-05-2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मिशन सिंदूर की अपार सफलता के बाद देश के सैनिकों के सम्मान में नाहन में महिलाओं द्वारा शौर्य सम्मान रैली का आयोजन किया गया। रैली में शहर की दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया। 
मिशन सिंदूर के तहत नाहन में आयोजित शौर्य सम्मान रैली में मौजूद महिलाओं ने बताया कि आज मिशन सिंदूर की सफलता को लेकर देश के सैनिकों के सम्मान में मातृ शक्ति द्वारा शौर्य सम्मान रैली निकाली गई है। इस रैली में शहर की दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया। हिंदू आश्रम से शुरू हुई ये रैली चौगान मैदान, माल रोड, गुन्नू घाट और मुख्य बाजार से होते हुए वापस हिंदू आश्रम पहुंची। 
महिलाओं ने बताया कि जो आतंकी हमला पहलगाम में हुआ था उसका बदला देश के सैनिकों ने मिशन सिंदूर के तहत लेकर उन महिलाओं को सम्मान दिया है जिन महिलाओं का सिंदूर इस घटना में उजड़ गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें देश के सैनिकों पर गर्व है और इसी कड़ी में जगह-जगह इस तरह की रैलियां निकाली जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow