शिलाई में भाजपा प्रत्याशी सुनीता पोजता के समर्थन में उतरे बलदेव तोमर

हिमाचल प्रदेश में पहले चरण के मतदान का चुनावी प्रचार वीरवार को धम गया है, शिलाई विधानसभा के जिला परिषद की वार्ड-3 जिला परिषद भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता पोजता के समर्थन में प्रचार के लिए ग्राम पंचायत धारवा के छोटे से गांव बूधियाण कान्डो पहुंचे पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने व्यवस्था परिवर्तन सरकार पर निशाना साधा।

May 22, 2026 - 12:13
 0  2
शिलाई में भाजपा प्रत्याशी सुनीता पोजता के समर्थन में उतरे बलदेव तोमर
शिलाई 22 मई, 2026 : 

हिमाचल प्रदेश में पहले चरण के मतदान का चुनावी प्रचार वीरवार को धम गया है, शिलाई विधानसभा के जिला परिषद की वार्ड-3 जिला परिषद भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता पोजता के समर्थन में प्रचार के लिए ग्राम पंचायत धारवा के छोटे से गांव बूधियाण कान्डो पहुंचे पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने व्यवस्था परिवर्तन सरकार पर निशाना साधा।

लाधि क्षेत्र से जिला परिषद उमीदवार के समर्थन में वोट डालने की अपील और भाजपा के हर कारकर्ता का मनोबल बढ़ाने के लिए बलदेव तोमर ने पंचायतों के अंदर जमीन स्तर तक चुनाव रैलिया कर रहे है, ग्रामपंचायत धारवा के छोटे से गांव में आयोजित सभा में प्रत्याशी सुनीता पोजता,बलदेव तोमर व पूर्व जिला परिषद चेयरमैन दलीप चौहान ने भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
उन्होंने बताया की नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस सरकार को बिलकुल नकार दिया है, झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी को पंचायत, बीडीसी व जिला परिषद चुनाव में जनता करारा तमाचा मारेगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सबसे बड़ी जनजातीय मांग को सरकार की नाकामियों के चलते अभी तक लंबित पड़ी है इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के खिलाफ काफ़ी आक्रोश है जिसके परिणाम जनता पंचयात चुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में खुद तय करेंगी।

बता दे कि ग्रामपंचायत धारवा के छोटे से गांव में पहले बार किसी नेता ने कदम रखा, जिस के लिए धारवा पंचायत के लोगों ने बलदेव तोमर का आभार जताया तथा जनता ने पूर्व विधायक के समक्ष जल संकट की समस्या रखी, क़ृषि पर आश्रित पंचायत के पास सिचाई की व्यवस्था तो दूर इंसान व पालतू जानवर के पिने के पानी, कपडे धोने, टॉयलेट व पंचायत के अंदर छोटे बड़े स्कूल  में रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करने के लिए बून्द बून्द के लिए तरसने को मजबूत है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow