हिमाचल पंचायत चुनावों में फर्जी पत्रकारों की एंट्री, नाथूराम चौहान ने लगाए गंभीर आरोप
हिमाचल प्रदेश में जारी पंचायत राज चुनावों के बीच बाहरी राज्यों से आए कथित पत्रकारों को लेकर एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के नेशनल असिस्टेंट नाथूराम चौहान ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
पांवटा साहिब 22 मई, 2026 :
हिमाचल प्रदेश में जारी पंचायत राज चुनावों के बीच बाहरी राज्यों से आए कथित पत्रकारों को लेकर एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के नेशनल असिस्टेंट नाथूराम चौहान ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
नाथूराम चौहान ने कहा कि कुछ लोग मीडिया के नाम पर हिमाचल प्रदेश की भोली-भाली जनता और जनप्रतिनिधियों को बहला-फुसलाकर खुलेआम पैसों की वसूली कर रहे हैं। उन्होंने इसे केवल आर्थिक शोषण ही नहीं बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर के लिए भी खतरा बताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर, लोकेशन और अन्य पहचान संबंधी सूचनाएं जुटा रहे हैं, जिसका भविष्य में गलत इस्तेमाल हो सकता है। चौहान ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए यह स्थिति चिंताजनक है।नाथूराम चौहान ने सभी जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें और न ही पंचायत या क्षेत्र से जुड़ी कोई संवेदनशील जानकारी साझा करें। उन्होंने कहा कि थोड़े से लालच या निजी लाभ के कारण अपने क्षेत्र और समाज को नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं होगा।
इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वह शिलाई क्षेत्र में “एम चौधरी” नाम से घूम रहा है, जबकि उसका वास्तविक नाम मोहम्मद हुसैन बताया जा रहा है। चौहान ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपनी पहचान छिपाकर क्षेत्र में सक्रिय हैं।उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों की पहचान की जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि पंचायत चुनावों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या लोगों के साथ ठगी जैसी घटनाएं न हों।
What's Your Reaction?



