टोका नंगला के वीर सैनिक मुकेश कुमार पंचतत्व में विलीन : बिछड़ी दो फौजी भाइयों की जोड़ी!
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पांवटा साहिब के टोका नंगला गांव के 30 वर्षीय वीर सपूत मुकेश कुमार का उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया हुआ। 15 आर्टिलरी रेजिमेंट (फील्ड) के जवानों ने पुरे सेन्य सम्मान के साथ अपने बहादुर जवान को विदाई दी
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पांवटा साहिब के टोका नंगला गांव के 30 वर्षीय वीर सपूत मुकेश कुमार का उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया हुआ। 15 आर्टिलरी रेजिमेंट (फील्ड) के जवानों ने पुरे सेन्य सम्मान के साथ अपने बहादुर जवान को विदाई दी। माता पिता और परिवार की चीख पुकार के साथ - साथ उपस्थित सभी की आंखें नम थी। अंतिम संस्कार में शामिल होकर सैंकड़ों लोगों ने अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र दर्जनों सदस्य भी अपने साथी के इस तरह जाने पर भावविभोर दिखे। उन्होंने कहा इस तरह की घटना परिवार और देश के लिए अभुतपूर्व क्षति।
सनंद रहे कि 25 जून 1996 को टोका नंगला में पिता उजागर सिंह व माता राजबाला के घर वीर सपूत मुकेश कुमार ने जन्म लिया। 26 जून 2015 को मुकेश कुमार 15 आर्टिलरी रेजिमेंट (फील्ड) के अधीन सेना में सेवारत हुए। और वर्तमान में देहरादून में सेवारत थे। मुकेश कुमार बचपन से ही बड़े पराक्रमी और खेलप्रेमी थे। मुकेश की शहादत से दो फौजी भाइयों की जोड़ी भी टूट गई है। शहीद मुकेश का छोटा भाई मंजीत भी सेना में सेवारत है और बहन अनीता एक विवाहित ग्रहणी है। माता -पिता अपने बेटे के सिर पर सेहरा बांधने के सपने देख रहे थे। उन्हें क्या पता था की होनी को कुछ और ही मंजूर होगा।
ज्ञात रहे कि कुछ दिन पूर्व ही सेना से वीर सपूत मुकेश कुमार माता-पिता और परिवार से मिलने छुट्टी आए थे। किसे पता था कि वीर सैनिक मुकेश कुमार के साथ ऐसी अनहोनी घटना होगी। वीर सैनिक मुकेश कुमार 21 मई को प्रातः अपने पिता व परिवार के साथ ट्रैक्टर से खेतो में गोबर खाद डाल रहे थे। मुकेश कुमार ट्रॉली के उपर पिछे खड़े थे लेकिन दुर्भाग्यवश खेतों के साथ से जा रही हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और ट्रॉली से नीचे गिर गए। अफरातफरी के बीच गंभीर अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन घटना संवेदनशील व सेना से जुड़ी होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए शहीद मुकेश कुमार का पार्थिव शरीर डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। इस दौरान लांसनायक मुकेश कुमार की सेन्य रेजिमेंट से उप-कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संजय, नायब सुबेदार अनिल, नायब सुबेदार, देवेंद्र सिंह, गनर अभिषेक, गनर अमन के अलावा भुतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब - शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव देह को सायंकाल उनके घर टोका नंगला लाया गया तब घर और गांव में मातम छा गया। माता-पिता व भाई-बहन की चीख पुकार सुनकर पुरा गांव गमगीन हो गया। भुतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब - शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाया। उस समय सेन्य जवान और तहसीलदार पांवटा साहिब भी मौजूद रहे। लांसनायक मुकेश कुमार देश सेवा में समर्पित व कर्तव्यनिष्ठ एवं बहादुर सैनिक थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रातः पुरे सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव में शहीद मुकेश कुमार की अंतिम यात्रा निकाली गई। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा - शिलाई क्षेत्र और सेन्य टुकड़ी ने पांवटा साहिब में शहीद मुकेश की देह का नम आंखों से स्वागत कर पुरे सम्मान के साथ पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद मुकेश अमर रहे के जयघोष लगाए। संगठन के सदस्यों ने शहादत पर गहरा शोक व्यक्त कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद काफिला अंतिम यात्रा के लिए निकल पड़ा। जिसमें गांव व क्षेत्र के सैंकड़ों लोग शामिल हुए।
वीर सैनिक मुकेश की पार्थिव देह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ छोटे व सेनिक भाई मंजीत ने नम आंखों से मुखाग्नि दी और एक माटी का लाल सदा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गया। सेन्य टुकड़ी ने अपने वीर सेनिक मुकेश को आखिरी सलामी दी। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के इतने युवा और होनहार जवान का इस तरह चले जाना अत्यंत दुखद है। देश उनकी बहादुरी, सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है।
इस गमगीन मौके पर घर - परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों के साथ शहीद मुकेश कुमार की सेन्य बटालियन से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एच० नायर, सूबेदार मेजर के अलावा अन्य जवान तथा सडीएम द्विज गोयल एंव तहसीलदार पांवटा साहिब के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष रामभज धीमान, सचिव ओमप्रकाश चौहान, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र चौहान, नारायण बिरसान्टा, मामराज चौहान, नरेंद्र ठुंडू, स्वर्णजीत, अमर सिंह, राकेश कुमार, संदीप सिंह, कुलदीप, संतराम चौहान, प्रदीप सिंह, मोहर सिंह, अब्दुल वाहिद, हाकम सिंह, दीपचंद, रोशनलाल, दिनेश के अलावा कई सैनिक और पूर्व सैनिकों के साथ सेंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?



