HPBOSE : 83.87 फीसदी रहा दसवीं का परीक्षा परिणाम, कांगड़ा की छात्रा अनमोल 699 संग टॉपर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से रविवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। 93 हजार 176 ने परीक्षा में भाग लिया था। पास 78 हजार 150 पास हुए है, 83.87 पास प्रतिशत रही है। 8433 छात्रों को कंपार्टमेंट घोषित की गई। साथ ही 6559 छात्र फेल घोषित किये गए हैं।

May 10, 2026 - 12:57
 0  6
HPBOSE : 83.87 फीसदी रहा दसवीं का परीक्षा परिणाम, कांगड़ा की छात्रा अनमोल 699 संग टॉपर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

धर्मशाला 10 मई, 2026 : 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से रविवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। 93 हजार 176 ने परीक्षा में भाग लिया था। पास 78 हजार 150 पास हुए है, 83.87 पास प्रतिशत रही है। 8433 छात्रों को कंपार्टमेंट घोषित की गई। साथ ही 6559 छात्र फेल घोषित किये गए हैं। हालांकि इस बार जून में एक बार फिर से दसवीं में कंपार्टमेंट वाले दोबारा परीक्षा लेने का मौका मिल पाएगा। इसमें बच्चों को अपने अंक सुधार करने का मौका भी मिल पाएगा। हालांकि फेल छात्रों को जून में परीक्षा लेने का मौका नहीं मिल पाएगा।

हिमाचल प्रदेश की प्रोविजनल मैरिट सूची भी जारी की गई, जिसमें जून में भी बदलाव होने के बाद फाईनल मैरिट सूची जारी होगी। राज्य में छात्रा एवीएम पब्लिक स्कूल पहाड़ा जिला कांगड़ा की अनमोल ने प्रथम स्थान 699/700 में लेकर प्राप्त किए हैं। दूसरे नम्बर पर तीन छात्रों अभिनव मेहता ऊना, पूर्णिमा जीएसएसएस बिलासपुर व रोहिणी धीमान ने  698/700 अंक व तृतीय स्थान पर अश्विका शर्मा नीलम स्कूल हमीरपुर व अलीशा ठाकुर ऑक्सफोर्ड स्कूल कोटली मंडी की ने 697 अंक प्राप्त किया है। 


बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले ये परिणाम में बढ़ोतरी हुई है। परीक्षाओं में सुधार के बड़े प्रयास किये गए गए हैं। जिसमें एमसीक्यू व कप्टेंसी बेस्ड व प्रश्न पत्र में बड़े बदलाव किए गए हैं। 


परीक्षाओं के लिए राज्य भर में 2384 सेंटर बनाए गए थे। इस बार लाइव मोनिटरिंग भी परीक्षा केंद्रों की गई है। अगली बार ओडियो-वीडियो कैमरे से परीक्षा केंद्रों में निगरानी रखी जाएगी। मूल्यांकन के लिए 41 केंद्र बनाए गए थे, सेवाएं 2900 शिक्षकों ने प्रदान की। 

स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि रिजल्ट को समय पर निकालने के लिए प्रयास किये। उन्होंने कहा कि हिमाचल बोर्ड आज पांचवें स्थान पर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow