12 वर्षों से देश को मिला मजबूत नेतृत्व, हर क्षेत्र में देश ने लगाई लंबी छलांग : सुरेश कश्यप
शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूत और निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसके चलते भारत आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। सांसद सुरेश कश्यप मीडिया संवाद कार्यक्रम के तहत नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 15 जून, 2026 :
शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूत और निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसके चलते भारत आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। सांसद सुरेश कश्यप मीडिया संवाद कार्यक्रम के तहत नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
भाजपा सांसद ने कहा कि विकास, विश्वास और जनकल्याण के इन 12 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा दोनों बदली हैं और भारत आज विश्व की प्रमुख शक्तियों में शामिल हो चुका है और आर्थिक क्षेत्र में चौथे पायदान तक पहुंचने में सफल रहा है।सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में जनता का अटूट विश्वास बना हुआ है।
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि साल 2014 से लेकर साल 2026 तक प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश ने एक लंबी छलांग लगाई है और आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए है। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान मिले हैं साथ ही हर घर तक जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पहुंचाने का काम केंद्र सरकार ने किया।
वही प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह सरकार संस्थाओं को बंद करने के लिए जानी जाएगी , क्योंकि हिमाचल प्रदेश में सैकड़ो की संख्या में चले गए संस्थानों को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई है और जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
What's Your Reaction?




