भारतीय किसान यूनियन की बैठक एपीएमसी पांवटा, सिविल सप्लाई व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ संपन्न 

भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मीटिंग एपीएमसी पांवटा, सिविल सप्लाई, भारतीय खाद्य निगम व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मंडी मीटिंग हाल में हुई जिसमें किसानों ने निम्न मुद्दे रखें

Sep 16, 2025 - 12:26
Sep 16, 2025 - 12:34
 0  23
भारतीय किसान यूनियन की बैठक एपीएमसी पांवटा, सिविल सप्लाई व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ संपन्न 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    16-09-2025

भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मीटिंग एपीएमसी पांवटा, सिविल सप्लाई, भारतीय खाद्य निगम व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मंडी मीटिंग हाल में हुई जिसमें किसानों ने निम्न मुद्दे रखें। जिसमें किसान के धान का बचा हुआ वेस्ट उनकी ट्रॉली में बिना पैसे लिए डाला जाए। 

मंडी परिसर में किसानों के लिए पीने के पानी की, कैंटीन की, आराम करने की सुविधा हो, तरसेम सिंह सग्गी ने मांग की इस बार धान में बीमारी आने के कारण किसान का बहुत नुकसान हुआ है अत: धान की सफाई आदि की लेबर न ली जाए।

मंडी में धान सुखाने के लिए ड्रायर लगाने की मांग भी की जिससे धान  को मंडी में ही सुखाया जा सके।जिससे नमी की वजह से किसानो को नुकसान न हो।इस मौके पर apmc वह सिविल सप्लाई के अधिकारियों व चेयरमैन मंडी समिति ने हमें आश्वासन दिया की किसानों की समस्याओं का हल किया जाएगा।

किसान भाइयों से भी निवेदन है कि वह अपने धान का वेस्ट अपनी ट्रॉली में डलवाए ताकि मंडी परिसर साफ रहे। 3अक्टूबर25 से धान की खरीद मंडी द्वारा शुरू होगी। जिसके रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है। धन्यवाद! हरजीत सिंघ दडीवाला मीडिया प्रभारी बीकेयू चढूनी पांवटा साहिब।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow