28वीं सीनियर & वेटरन नेशनल टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि रहे विधायक
हिमाचल के खेल इतिहास में रचा गया सुनहरा अध्याय आज मुकम्मल हुआ। नेरवा के स्नातकोत्तर महाविद्यालय नेरवा में 28वीं सीनियर & वेटरन नेशनल टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप का फाइनल रोमांच आज समाप्त हुआ।
यंगवार्ता न्यूज शिमला 15 जून, 2026 :
हिमाचल के खेल इतिहास में रचा गया सुनहरा अध्याय आज मुकम्मल हुआ। नेरवा के स्नातकोत्तर महाविद्यालय नेरवा में 28वीं सीनियर & वेटरन नेशनल टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप का फाइनल रोमांच आज समाप्त हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चौपाल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बलवीर सिंह वर्मा जी ने शिरकत की। विधायक जी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
फाइनल परिणाम में सीनियर पुरुष: विजेता तमिलनाडु, उपविजेता हरियाणा, तृतीय स्थान दिल्ली, सीनियर महिला: विजेता गुजरात, उपविजेता दिल्ली, तृतीय स्थान पंजाब, मिक्स्ड डबल: विजेता दिल्ली, उपविजेता दादरा नगर हवेली, तृतीय स्थान हिमाचल प्रदेश।
वेटरन पुरुष सिंगल: विजेता हिमाचल, उपविजेता तमिलनाडु।
वेटरन डबल: विजेता गुजरात, उपविजेता हिमाचल।
विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि "हिमाचल की धरती पर पहली बार नेशनल टूर्नामेंट हुआ। यहां के बच्चों का जज्बा देखकर गर्व हुआ। खेल से ही प्रदेश का नाम रोशन होगा। सरकार हर कदम पर खिलाड़ियों के साथ हैं।
3 दिन चले इस नेशनल टूर्नामेंट ने साबित कर दिया - हिमाचल अब सिर्फ पहाड़ों के लिए नहीं, पोडियम के लिए भी जाना जाएगा। 28वीं सीनियर & वेटरन नेशनल टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आज समापन हुआ। मुख्य अतिथि चौपाल विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सीनियर पुरुष में तमिलनाडु, महिला में गुजरात और मिक्स्ड डबल में दिल्ली ने बाजी मारी। वेटरन सिंगल में हिमाचल ने स्वर्ण जीता। 3 दिन तक चले टूर्नामेंट में 22 राज्यों के 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा भाग लिया।
What's Your Reaction?




