कानम में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कानम, जिला किन्नौर में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से तथा द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यंगवार्ता न्यूज - किन्नौर | 01 अक्टूबर 2026
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कानम, जिला किन्नौर में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से तथा द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री सोनम नेगी जी, प्रधानाचार्य, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानम, श्री सुभाष नेगी जी, स्टाफ सचिव, श्री राज सुदर्शन जी, RAMP DIC Senior Executive, श्री हिजिन नोरबू नेगी जी, प्रधान, ग्राम पंचायत कानम तथा श्री छेरिंग अंग्याल जी, उप-प्रधान, ग्राम पंचायत कानम सहित विद्यालय स्टाफ, स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी की ओर से श्री हर्ष कुमार, सहायक प्रबंधक तथा श्री रोहित शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक उपस्थित रहे।
कार्यशाला में विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीण समुदाय सहित लगभग 120 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों को उद्यमिता, स्वरोजगार एवं स्थानीय व्यवसायिक अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यशाला के दौरान व्यवसायिक विचारों की पहचान, स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यम, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के अवसर, बाजार की आवश्यकता, उत्पादों की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग तथा डिजिटल माध्यमों से प्रचार-प्रसार जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को कृषि-बागवानी उत्पादों, पारंपरिक कौशल, स्थानीय उत्पादों एवं पर्यटन से जुड़े अवसरों को आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार संपर्क के माध्यम से व्यवसाय में परिवर्तित करने के बारे में भी समझाया गया।
इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं, उद्यम पंजीकरण एवं संस्थागत सहयोग के बारे में जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों को अपने व्यवसायिक विचारों को विकसित करने, बाजार की मांग को समझने तथा उपलब्ध संसाधनों के आधार पर व्यवहार्य व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया।
What's Your Reaction?
