सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

वेतन वृद्धि न होने पर हड़ताल पर चल रहे सैहब  के कर्मचारियों ने 7  दिन बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी है महापौर से हुई आज बैठक के बाद यूनियन ने यह फैसला लिया है महापौर सुरेंद्र चौहान के कार्यालय में आज यूनियन के साथ बैठक हुई

May 21, 2026 - 16:55
 0  3
सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

शिमला 21 मई, 2026 : 


वेतन वृद्धि न होने पर हड़ताल पर चल रहे सैहब  के कर्मचारियों ने 7  दिन बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी है महापौर से हुई आज बैठक के बाद यूनियन ने यह फैसला लिया है महापौर सुरेंद्र चौहान के कार्यालय में आज यूनियन के साथ बैठक हुई जिसमें महापौर ने लिखित तौर पर यूनियन को 10 फीसदी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने का आश्वासन दिया जिसके बाद यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का फैसला ले लिया है और आज ही शाम से सभी कर्मी काम पर लौट आए हैं यही नहीं 41 दिन कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया गया था उन्हें भी दोबारा से नौकरी पर रख लिया गया है।


नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि सैहब  के कर्मचारियों को पहले ही एजीएम में 10 फीसदी वृद्धि करने का आश्वासन दिया था लेकिन यूनियन ने हड़ताल शुरू कर दी थी और आज उनके साथ बैठक हुई है और उनकी जो मांगे हैं उन्हें पूरा करने का लिखित में आश्वासन दिया है और अब 4 जून को एजीएम की बैठक होगी जिसमें जिनके वेतन वृद्धि का फैसला लिया जाएगा।


वही सैहब  सोसाइटी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत ने कहा कि बीते महीने जो एजीएम हुई थी उसमें कुडा शुल्क का 10 फीसदी बढ़ा दिया गया था लेकिन कर्मचारियों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई थी जिससे कर्मचारियों में काफी रोष था और बार-बार नगर निगम को बोलने पर भी वेतन में वृद्धि नहीं की जा रही थी जिसके चलते सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे और आज महापौर ने लिखित रूप से 10 फीसदी वेतन में वृद्धि करने के साथ अन्य मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है और आज हड़ताल को खत्म कर दिया है और सभी कर्मचारी अब काम पर लौट आये है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow