स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़कर रसोईघर से गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में अज्ञात चोर स्कूल के ताले तोड़कर रसोईघर से गैस सिलेंडर सहित हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए हैं। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र में रखे कुक्कर, 50 किलो चावल और अन्य सामान ले गए

Oct 14, 2024 - 15:19
 0  28
स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़कर रसोईघर से गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    14-10-2024

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में अज्ञात चोर स्कूल के ताले तोड़कर रसोईघर से गैस सिलेंडर सहित हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए हैं। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र में रखे कुक्कर, 50 किलो चावल और अन्य सामान ले गए हैं। 

प्राथमिक पाठशाला भटवारा एवं आंगनबाड़ी केंद्र भटवारा में अज्ञात चोर ताले तोड़कर गैस सिलेंडर सहित हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए हैं। स्कूल में दो दिन की छुट्टी होने के कारण यह चोरी कब हुई इस बारे कुछ कहा नहीं जा सकता है। वहीं इस संदर्भ में स्कूल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सवा आठ बजे के करीब जब स्कूल की मल्टीटास्क वर्कर सपना देवी स्कूल आई तो उसने देखा कि स्कूल के रसोईघर व साथ लगते कमरे के दरवाजे खुले थे और ताले टूटे हुए थे। इस पर उसने स्कूल के मुख्याध्यापक किरण सूद को दूरभाष पर सूचना दी। 

सूचना मिलते ही मुख्याध्यापक किरण सूद भी उसी समय स्कूल पहुंच गए और कमरों के अंदर देखा तो रसोईघर से गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, दो दरियां और 50 किलो चावल और दो कुक्कर गायब थे। जब दूसरा कमरा देखा तो उसमें लगाई गई एलईडी, वायरलेस स्पीकर भी गायब थे। इसी स्कूल के साथ आंगनबाड़ी केंद्र का भवन है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow