हरिपुरधार में जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर मारपीट व धमकी का मामला दर्ज
जिला सिरमौर के उप तहसील हरिपुरधार क्षेत्र में कथित रूप से जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यंगवार्ता न्यूज संगड़ाह, 5 जुलाई:
जिला सिरमौर के उप तहसील हरिपुरधार क्षेत्र में कथित रूप से जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को कपिल देव, निवासी गांव खडांह, उप तहसील हरिपुरधार, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि वह अपनी भाभी के साथ घास लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनकी मालिकाना भूमि पर कुछ लोग, प्रशासनिक अमले के साथ तथा एक जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे हुए थे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जेसीबी चालक अरविंद कुमार (पुत्र बलदेव कुमार, निवासी गांव बौरा, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमला) सहित रणवीर, अजय कुमार, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार और विलम सिंह उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। कपिल देव का कहना है कि उन्होंने अपनी भूमि के संबंध में किसी प्रकार की एनओसी (NOC) नहीं दी है।
आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने डंडों के साथ उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकियां भी दीं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
What's Your Reaction?


