हिमाचल उत्सव का आगाज परंपरागत पूजा-अर्चना से, पहले दिन पहुंचेगी सितारों की चमक

डायनामिक इंडिया युवा मंडल द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा गैर-सरकारी मेला 21वां हिमाचल उत्सव रविवार को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ

Sep 14, 2025 - 19:39
 0  25
हिमाचल उत्सव का आगाज परंपरागत पूजा-अर्चना से, पहले दिन पहुंचेगी सितारों की चमक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     14-09-2025

डायनामिक इंडिया युवा मंडल द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा गैर-सरकारी मेला 21वां हिमाचल उत्सव रविवार को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्रसिद्ध पुजारी श्री गणेश पंडित की अगुवाई में ब्राह्मणों ने ओजस्वी वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच उत्सव का शुभारंभ किया।

युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, संस्थापक उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा और संस्थापक महासचिव कीर्ति कौशल ने पूजा-अर्चना की अगुवाई की। वहीं युवा मंडल के सदस्य अंकुश सूद, मनोज ठाकुर, रितु दमन सिंह, डॉक्टर कुशल तिवारी, कुलदीप (kksb), विजय, भानू, विशाल सूद, अजय भाटिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य कलाकार के रूप में पीटीसी वॉयस ऑफ़ पंजाब विजेता गौरव गोंडल और लोकप्रिय नाटी गायक सुरेश शर्मा अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। हिमाचल उत्सव के इस 21वें संस्करण को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow