हिमाचल एंट्री टोल बैरियर पर भीषण अग्निकांड,घटना में लाखों का नुकसान

टोल कंपनी मालिक रोबिनजीत संधू नें बताया की CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है की गाड़ी के पिछले हिस्से से चिंगारीयां निकल

Oct 19, 2025 - 19:14
 0  49
हिमाचल एंट्री टोल बैरियर पर भीषण अग्निकांड,घटना में लाखों का नुकसान

यंगवार्ता न्यूज़ - कालका    19-10-2025

रविवार सुबह कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर बने हिमाचल एंट्री टोल बैरियर पर एक बड़ा हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की एक कार जब टोल बैरियर पर शुल्क चुकाने के लिए रुकी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। 

देखते ही देखते आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही क्षणों में पूरी गाड़ी धू-धू कर जल उठी। टोल कंपनी मालिक रोबिनजीत संधू नें बताया की CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है की गाड़ी के पिछले हिस्से से चिंगारीयां निकलती हुए देखी जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इस पुरे अग्निकांड में हमें बहुत ही बड़ा नुकसान हो गया है। रोबिन संधू बोले हमारे तीनों बूथ पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और इस बीच टोल कलेक्शन का केश जल गया है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर हमारा लगाया फास्टेग सुविधा सिस्टम, बूथ, समान बूथों सहित नष्ट हो गया है। 

टोल प्रबंधन के कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी में बैठे सभी लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसी दौरान गाड़ी में ज़बरदस्त धमाका हुआ, जिससे टोल बैरियर के तीनों बूथ और उनमें लगी सभी मशीनें व उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />