हिमाचल पर्यटन विकास निगम के विभिन्न जिलों में संचालित होटलों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के विभिन्न जिलों में संचालित होटलों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है। इसमें बिलासपुर शहर में स्थित होटल लेक व्यू कैफे भी शुमार

Apr 15, 2026 - 11:40
 0  13
हिमाचल पर्यटन विकास निगम के विभिन्न जिलों में संचालित होटलों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला    15-04-2026

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के विभिन्न जिलों में संचालित होटलों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है। इसमें बिलासपुर शहर में स्थित होटल लेक व्यू कैफे भी शुमार है। इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि इस वित्त वर्ष 1.60 करोड़ रुपए का कारोबार दर्ज होने के बावजूद इसे निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। 

पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस बार होटल का कारोबार 37 लाख 79644 रुपए बढ़ा है और 19 लाख एक हजार रुपए का नेट प्रोफिट दर्ज किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि नेट प्रोफिट में होने पर भी इसे निजी हाथों में देने का क्या औचित्य? प्रदेश में एचपीटीडीसी के जिन आठ होटलों को निजी हाथों में देने की तैयारी है उनमें बिलासपुर शहर में स्थित होटल लेक व्यू भी शामिल है, जो बीते कुछ समय तक कारोबार में गिरावट के बाद भी मैनेजर तुलसीराम ठाकुर की दिन रात की कड़ी मेहनत और नई-नई प्लानिंग क्रियान्वित करने के चलते अब नेट प्रॉफिट में पहुंच गया है। 

पिछले दिनों सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल ने भी इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है और निगम प्रबंधन से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। यदि निजी हाथों में सौंपना ही है तो स्वारघाट स्थित हिल टॉप होटल को सौंपा जा सकता है क्योंकि फोरलेन से कट होने के बाद इस होटल के कारोबार में भारी कमी आई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow