हिमाचल प्रदेश में 19-20 फरवरी को कई जगह बारिश-बर्फबारी की संभावना 

हिमाचल में शुक्रवार देर रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार सुबह रोहतांग, नारकंडा और प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में फाहे गिरे। बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग से बसों की आवाजाही बंद

Feb 16, 2025 - 15:54
 0  61
हिमाचल प्रदेश में 19-20 फरवरी को कई जगह बारिश-बर्फबारी की संभावना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     16-02-2025

हिमाचल में शुक्रवार देर रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार सुबह रोहतांग, नारकंडा और प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में फाहे गिरे। बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग से बसों की आवाजाही बंद हो गई है। जलोड़ी दर्रा भी ठप हो गया है। शनिवार सुबह नारकंडा में नेशनल हाईवे-5 कुछ देर बाधित रहा। 

रविवार की बात करें तो शिमला बादल छाए हुए हैं। दिन के समय प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ होने के साथ धूप खिली। रविवार और सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 18 फरवरी की रात से दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। 19 और 20 फरवरी को प्रदेश में कई जगह बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

मौसम में आए बदलाव से अटल टनल रोहतांग के साथ लाहौल और कुल्लू घाटी के ऊंचे इलाकों में सुबह के समय ताजा बर्फबारी हुई। कुल्लू से केलांग गई निगम की बस मनाली से लौट आई। जलोड़ी दर्रा भी 10 बजे के बाद बसों के लिए बंद हो गया। कुल्लू से गईं दो बसें बड़ानाला से लौट आईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow