हिमाचल प्रदेश में आज से एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी की संभावना, अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज से एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। साथ ही कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी

Mar 10, 2025 - 16:57
 0  44
हिमाचल प्रदेश में आज से एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी की संभावना, अलर्ट जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-03-2025

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज से एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। साथ ही कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से लाहौल घाटी में 100 से अधिक सड़कें अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं। 

रविवार को मनाली से आगे सोलंगनाला-धुंधी मार्ग पर रविवार दोपहर हिमखंड गिरा, जिससे मनाली-लेह मार्ग दो घंटे तक अवरुद्ध रहा। हालांकि हिमखंड गिरने से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सीमा सड़क संगठन ने सूचना मिलते ही मार्ग दो घंटे में बहाल कर दिया। शिमला में  आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 10 से 16 मार्च तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 10 और 12 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

13 और 16 मार्च को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 14 और 15 मार्च को राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  14 मार्च को चंबा, कांगड़ा, मंडी व हमीरपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow