हिमाचल में दिन में खिली धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड,  2 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम    

माचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन के समय प्रदेशभर में अच्छी धूप खिल रही है, जबकि सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया

Oct 28, 2025 - 12:36
 0  27
हिमाचल में दिन में खिली धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड,  2 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम    
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

मैदानी इलाकों में हल्के कोहरे की संभावना

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-10-2025

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन के समय प्रदेशभर में अच्छी धूप खिल रही है, जबकि सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी 2 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और किसी भी तरह का पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल सक्रिय नहीं होगा।

आने वाले दिनों में प्रदेश के निचले इलाकों में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं मैदानी राज्यों में दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ है। यहां की हवा प्रदूषण रहित और सामान्य बनी हुई है, जिसके चलते बड़ी संख्या में पर्यटक साफ और सुकूनभरे मौसम का आनंद लेने हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। 

संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। प्रदेश में विंटर सीजन आमतौर पर 15 नवंबर के बाद से शुरू हो जाता है, क्योंकि इसी अवधि में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगती है। वहीं राजधानी शिमला में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को दिसंबर के तीसरे हफ्ते या जनवरी के महीने तक का इंतजार करना होगा। 

सोमवार को रिकॉर्ड किए गए अधिकतम तापमान के अनुसार, ऊना प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, हमीरपुर में 31 डिग्री और सुंदरनगर में 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला में दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

वहीं न्यूनतम तापमान के अनुसार, कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, मनाली का 6.7 डिग्री, कल्पा का 3.8 डिग्री, और केलांग का 0.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।प्रदेश के सभी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है और किसी भी स्टेशन पर वर्षा या बर्फबारी दर्ज नहीं की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow