पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार, शिमला, धर्मशाला और मनाली में होटल फुल

मैदानी राज्यों की तपिश से राहत पाने के लिए सैलानियों ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड के साथ शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के चलते सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। शिमला, धर्मशाला और मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 60 से 90 फीसदी तक पहुंच गई है।

May 3, 2026 - 14:34
 0  19
पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार, शिमला, धर्मशाला और मनाली में होटल फुल

शिमला 03 मई, 2026 :

मैदानी राज्यों की तपिश से राहत पाने के लिए सैलानियों ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड के साथ शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के चलते सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। शिमला, धर्मशाला और मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 60 से 90 फीसदी तक पहुंच गई है।
 
इस वीकेंड पर धर्मशाला और मैकलोडगंज के होटलों में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। शिमला में शनिवार देर शाम तक होटलों में ऑक्यूपैंसी 60 फीसदी से अधिक पहुंच गई। होटल कारोबारियों की मानें तो इस वीकेंड पर पड़ोसी राज्य, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली के पर्यटकों ने प्रदेश का रुख किया है। शनिवार को शिमला के रिज मैदान, कुफरी और नारकंडा में भी बड़ी संख्या में सैलानियों ने सुहाने मौसम में घूमने का आनंद लिया। 
 
मनाली में दो दिनों में करीब 5,500 पर्यटक वाहन  पहुंचे है। बंजार और मणिकर्ण भी करीब 3,000 वाहन आए हैं। कुल्लू जिले में होटलों मे 70 से 80 फीसदी तक कमरे पैक चल रहे हैं। वहीं वीकेंड पर जिला सोलन की पर्यटन नगरी कसौली और चायल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। आलम यह है कि कसौली के लगभग सभी होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है, जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। 

हिमाचल प्रदेश होटल एंड रेस्टोरेंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ते ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में भी सैलानियों की संख्या में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow