ऊना में एसटीएफ ने 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिला ऊना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने शनिवार देर शाम संतोषगढ़-नंगड़ा मार्ग पर नाका लगाकर तीन युवकों को करीब 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। 

May 3, 2026 - 14:31
 0  10
ऊना में एसटीएफ ने 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
ऊना 03 मई, 2026 : 
जिला ऊना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने शनिवार देर शाम संतोषगढ़-नंगड़ा मार्ग पर नाका लगाकर तीन युवकों को करीब 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। 
 
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान सर्वजीत सिंह (28) पुत्र संतोख सिंह निवासी अप्पर देहलां, गुरमुख सिंह (40) पुत्र नारायण दास निवासी बरनोह और राहुल शर्मा (33) पुत्र सुभाष चंद शर्मा निवासी रायपुर सहोड़ा के रूप में हुई है।
 
जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी के नेतृत्व में एसटीएफ की एंटी-चिट्टा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त मार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान टाहलीवाल की ओर से आ रही एक कार (एचपी 20जे-6570) को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार युवकों के कब्जे से चिट्टे के 15 पैकेट बरामद किए गए। चिट्टे की कीमत करोड़ों की बताई जा रही है।

बरामद नशीले पदार्थ का वजन करने पर कुल 1 किलो 5 ग्राम चिट्टा पाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow