कपड़े सुखाते वक्त मां को आया चक्कर, पास खेल रहा अढ़ाई साल का बेटा पानी की बाल्टी में डूबा

जिला के उपमंडल बल्ह में दिपावाली पर्व का उल्लास पलक झपकते ही आंसुओं के समंदर में डूब गया। नगर परिषद नेरचौक के वार्ड नंबर नौ (डडौर) में घटी एक रूह कंपा देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। जिस आंगन में अभी-अभी दीपोत्सव की खुशियां मनाई गई थीं, वहां अब सिर्फ मां का रोना और सन्नाटा पसरा हुआ है। सोमवार को कपड़े धोकर बाहर सुखाने निकली मां को अचानक चक्कर आ गया और वह बेसुध होकर गिर पड़ी। मां के अचेत होते ही मासूम खेलता-खेलता बाथरूम में रखी पानी की बाल्टी के पास जा पहुंचा और उसमें गिर गया। जब तक मां की आंखें खुलीं, तब तक उसका अढ़ाई वर्षीय लाडला अनिरुद्ध जिंदगी की जंग हार चुका था।

Nov 10, 2026 - 20:20
 0  3
कपड़े सुखाते वक्त मां को आया चक्कर, पास खेल रहा अढ़ाई साल का बेटा पानी की बाल्टी में डूबा
यंगवार्ता न्यूज - मंडी 10 नवंबर : 
 
जिला के उपमंडल बल्ह में दिपावाली पर्व का उल्लास पलक झपकते ही आंसुओं के समंदर में डूब गया। नगर परिषद नेरचौक के वार्ड नंबर नौ (डडौर) में घटी एक रूह कंपा देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। जिस आंगन में अभी-अभी दीपोत्सव की खुशियां मनाई गई थीं, वहां अब सिर्फ मां का रोना और सन्नाटा पसरा हुआ है। सोमवार को कपड़े धोकर बाहर सुखाने निकली मां को अचानक चक्कर आ गया और वह बेसुध होकर गिर पड़ी। मां के अचेत होते ही मासूम खेलता-खेलता बाथरूम में रखी पानी की बाल्टी के पास जा पहुंचा और उसमें गिर गया। जब तक मां की आंखें खुलीं, तब तक उसका अढ़ाई वर्षीय लाडला अनिरुद्ध जिंदगी की जंग हार चुका था।
 

जानकारी के अनुसार रोहित अबरोल के घर में दिवाली पर्व का माहौल था। पेशे से जीप चालक व कपड़े की दुकान चलाने वाले रोहित की व्यस्तता के बीच घर पर मासूम अनिरुद्ध अपनी मां के इर्द-गिर्द खेल रहा था। सोमवार को मां आंगन में कपड़े सुखा रही थी कि अचानक तबीयत बिगडऩे से वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। इसी दौरान अबोध बच्चा खेलते हुए बाथरूम की ओर निकल गया और बाल्टी में जा गिरा। कुछ देर बाद जब मां को होश आया, तो उसने बेटे को पुकारा। इधर-उधर ढूंढऩे पर जब उसकी नजर बाथरूम में बाल्टी के भीतर अचेत पड़े जिगर के टुकड़े पर पड़ी, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मां की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में मासूम को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में मां और परिजनों की चीत्कार सुनकर हर आंख नम हो गई। पुलिस का कहना है कि इस संदर्भ में जांच पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />