वरिष्ठ नागरिकों का जीवन अनुभव और युवाओं की ऊर्जा व नवीन सोच समाज के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए आवश्यक : अपूर्व देवगन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आय यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल), मंडी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में “इंटर जेनरेशनल बांडिंग” विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लि

Feb 13, 2026 - 15:29
Feb 13, 2026 - 15:45
 0  15
वरिष्ठ नागरिकों का जीवन अनुभव और युवाओं की ऊर्जा व नवीन सोच समाज के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए आवश्यक : अपूर्व देवगन

यंगवार्ता न्यूज़ -  मंडी   13-02-2026

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आय यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल), मंडी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में “इंटर जेनरेशनल बांडिंग” विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों के बीच संवाद, सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देना रहा।

अपूर्व देवगन ने उपस्थित विद्यार्थियों को बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेने तथा पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने का संदेश देते हुए कहा कि पीढ़ियों के बीच सामंजस्य समाज को मजबूत बनाता है और इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करते हैं। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस तरह के कार्यक्रमों की विशेष आवश्यकता है, क्योंकि बुजुर्गों और युवा छात्रों के बीच संवाद से दोनों पीढ़ियां एक-दूसरे के अनुभवों, विचारों और दृष्टिकोण से बहुत कुछ सीख सकती हैं। उपायुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का जीवन अनुभव और युवाओं की ऊर्जा एवं नवीन सोच का समन्वय समाज के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने प्रशासन को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा उनसे आह्वान किया कि वे अपनी समृद्ध विरासत, परंपराओं और जीवन अनुभवों को युवा पीढ़ी के साथ अवश्य साझा करें, ताकि समाज की सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रह सके। 

इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी समीर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग समाज के कमजोर वर्गों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow