अध्यक्ष, राज्य खाद्य आयोग, हिमाचल डॉ. एस. पी. कत्याल ने राज्यपाल से की भेंट 

अध्यक्ष, राज्य खाद्य आयोग, हिमाचल प्रदेश, डॉ. एस. पी. कत्याल ने आज राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश, शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में भेंट की। डॉ. कत्याल ने राज्यपाल को राज्य खाद्य आयोग की कार्यप्रणाली तथा पिछले एक महीने में आयोग द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी

Oct 1, 2025 - 15:48
 0  22
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-10-2025

अध्यक्ष, राज्य खाद्य आयोग, हिमाचल प्रदेश, डॉ. एस. पी. कत्याल ने आज राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश, शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में भेंट की। डॉ. कत्याल ने राज्यपाल को राज्य खाद्य आयोग की कार्यप्रणाली तथा पिछले एक महीने में आयोग द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने महामहिम को आयोग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा और निगरानी की जा रही है, से भी अवगत करवाया। इन योजनाओं में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पीएम-पोषण, एकीकृत बाल विकास योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल रही। 

राज्यपाल ने आयोग के प्रयासों की सराहना की तथा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने तथा सेवाओं को आम जनता के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए मूल्यवान सुझाव दिए।

इस अवसर पर, डॉ. कत्याल ने सुझाव दिया कि इस महीने चूड़धार में शिरगुल महाराज मंदिर के दर्शन के लिए सबसे उपयुक्त समय है। राज्यपाल ने इस सुझाव को सहर्ष स्वीकार किया।A

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow