अब 59 खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को  प्रदेश में सरकारी नौकरियों में तीन फीसदी मिलेगा आरक्षण 

हिमाचल प्रदेश में अब 59 खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन फीसदी आरक्षण मिलेगा। बीते दिनों मंत्रिमंडल की बैठक में पात्र खेलों की सूची में जोड़े गए नए खेलों को लेकर कार्मिक विभाग ने वीरवार को अधिसूचना जारी

Nov 14, 2025 - 14:04
 0  14
अब 59 खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को  प्रदेश में सरकारी नौकरियों में तीन फीसदी मिलेगा आरक्षण 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   14-11-2025

हिमाचल प्रदेश में अब 59 खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन फीसदी आरक्षण मिलेगा। बीते दिनों मंत्रिमंडल की बैठक में पात्र खेलों की सूची में जोड़े गए नए खेलों को लेकर कार्मिक विभाग ने वीरवार को अधिसूचना जारी की। खिलाड़ियों को रोजगार और प्रोत्साहन का अवसर देने के लिए सभी विभागों को अनुपालन के आदेश दिए गए हैं।

मंत्रिमंडल ने सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों के तहत ग्रुप-ए, बी, सी और डी के पदों/सेवाओं में नियुक्ति के लिए विचार करने के लिए योग्य मेधावी खिलाड़ियों की सूची में 19 और खेलों को शामिल किया है। इन खेलों में बेसबॉल, पैरा स्पोर्ट्स, रग्बी ट्रायथलॉन, बधिर खेल, मल्लखंब, कूडो, मोटर स्पोर्ट्स, पेंचक सिलेट, शूटिंग बॉल, सॉफ्ट टेनिस, रोल बॉल, टेनपिन बॉलिंग, रस्साकशी, तलवारबाजी, नेटबॉल, सेपक टकराव, वुशु और किक बॉक्सिंग शामिल हैं। 

इससे पूर्व 40 खेलों के आधार पर कोटा तय किया गया था। सरकार ने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण का लाभ देने संबंधी नियमों में संशोधन करते हुए नए खेल शामिल किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, संभागीय आयुक्तों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों और सभी बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालयों सहित सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देश जारी किए गए हैं।

कार्मिक विभाग के सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सरकार ने पहले 1999, 2008 और 2018 में आदेश जारी कर सरकारी सेवाओं में ग्रुप ए,बी, सी और डी के पदों पर सीधी भर्ती में 3 प्रतिशत आरक्षण उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किया था। अब सरकार ने पात्र खेलों की सूची में कुछ और खेलों को शामिल करने का निर्णय लिया है। 

बीते कुछ वर्षों से कई खेल संघ और खिलाड़ी संगठन यह मांग उठा रहे थे। इस पर सरकार ने विचार करने के बाद अब सूची में संशोधन करते हुए नए खेल शामिल किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि नई व्यवस्था सभी विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं में तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow