ईडी फर्जी आयुष्मान कार्ड से करोड़ों के फ्रॉड मामले में ईडी आरोपियों को सम्मन भेजने की तैयारी 

ईडी फर्जी आयुष्मान कार्ड से करोड़ों के फ्रॉड मामले में ईडी आरोपियों को सम्मन भेजने की तैयारी में है। आयुष्मान फ्रॉड मामले में निजी अस्पतालों इलाज करवाने वाले लोगों का फिजिकल वेरिफिकेशन की जा रही

Oct 9, 2024 - 19:05
 0  56
ईडी फर्जी आयुष्मान कार्ड से करोड़ों के फ्रॉड मामले में ईडी आरोपियों को सम्मन भेजने की तैयारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     09-10-2024

ईडी फर्जी आयुष्मान कार्ड से करोड़ों के फ्रॉड मामले में ईडी आरोपियों को सम्मन भेजने की तैयारी में है। आयुष्मान फ्रॉड मामले में निजी अस्पतालों इलाज करवाने वाले लोगों का फिजिकल वेरिफिकेशन की जा रही है। ईडी पता लगा रही है कि जिन रोगियों का निजी अस्पतालों ने क्लेम लिया है, उनका इलाज हुआ भी है या फिर फर्जी बिल बनाए गए हैं। 

ईडी की टीम प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में इलाज करवाने वाले लोगों से पूछताछ कर कर रही है। शुरुआत में ईडी ने ऊना के एक निजी अस्पताल से आयुष्मान फ्रॉड मामले की जांच शुरू की थी। उसके बाद मामले की कडिय़ां प्रदेश के अन्य निजी अस्पतालों से जुड़ती चली गईं। 

ईडी स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड से निजी अस्पतालों की बैलेंस शीट्स को क्रॉस मैच कर रही है। ईडी की इस कार्रवाई से आने वाले समय में निजी अस्पतालों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ईडी आयुष्मान घोटाले के ऑडिट में निजी अस्पतालों की बैलेंस शीट्स सहित बैंक खातों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके अलावा ईडी ने निजी अस्पतालों द्वारा किए गए मरीजों के क्लेम की भी जांच कर दी है।

आयुष्मान योजना में ईडी की अब तक की गई जांच के अनुसार इस मामले में लगभग 25 करोड़ रुपए की अपराध आय शामिल है। ईडी ने कुछ दिनों पहले दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में के 20 स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत छापामारी की थी। 

ईडी ने छापामारी करके 88 लाख रुपए नकद, चार बैंक लॉकर और 140 संबंधित बैंक खाते जब्त किए थे। इसके अलावा ईडी ने अचल और चल संपत्तियों, खातों की पुस्तकों और अन्य दस्तावेजों के अलावा, मोबाइल फोन/ आईपैड, हार्ड डिस्क और पेनड्राइव के रूप में 16 डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए थे। ईडी इनकी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow